प्यारे ओशो,
'जब से मैने शब्रेँ को बेहतर रूप से जाना है ' जरथुस्त्र ने अपने एक शिष्य से कहा 'आत्मा मेरे लिए केवल अलंकारिक रूप से आत्मा रही है; और वह सब कुछ जो ''नित्यं'' है — वह भी केवल एक ''बिंब'' भर रहा है। '
'मैने एक बार पहले भी आपको यह कहते सुना है ' शिष्य ने जवाब दिया; 'और तब आपने आगे कहा था : ''लेकिन कवि लोग बहुत ज्यादा झूठ बोलते हैं''। आपने क्यों ऐसा कहा कि कवि लोग बहुत ज्यादा झूठ बोलते हैं?'
'तथापि जरथुस्त्र ने एक बार तुमसे क्या कहा? कि कवि लोग बहुत ज्यादा झूठ बोलते हैं? — लेकिन जरथुस्त्र भी एक कवि है।















