एकांत की गरिमा—दसवां प्रवचन
प्रश्न-सार
1. संत परमात्मा की खोज में समाज और परिवार
का छोड़ने जंगल क्यों चले जाते हैं?
2. आपके आश्रम में यदि कोई एक ही साधना
पद्धति हो, तो क्या साधकों को ज्यादा सुविधा नहीं होगी?
3. एक मस्ती छा रही है, लेकिन
भय लगता है कि यह खो तो नहीं जाएगी?
4. सती-प्रथा का आज क्या मूल्य है?
5. जीवन का अर्थ क्या है?
पहला प्रश्नः संत परमात्मा की खोज में समाज और परिवार को छोड़
कर जंगल में क्यों चले जाते हैं? कृपया समझाएं।
और जाएं भी तो कहां जाएं! और कोई स्थान भी नहीं है।
समाज और परिवार ने ही तुम्हें विकृत किया है; उससे
ही मुक्त होना होगा। चाहे कोई वस्तुतः समाज को छोड़ कर चला जाए तो; या
चाहे कोई मानसिक रूप से समाज को छोड़े तो, लेकिन समाज से मुक्त तो होना ही
पड़ेगा। इस में भेद हो सकता है।

